फिल्मी दुनिया के इस क्यूट कपल के बीच आयी दरार! वजह जानकर रह जाओगे हैरान

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर रहमानी का नाम तो आप सब ने ज़रूर सुना होगा जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा सुर्खियों में है|फ़िलहाल इन दिनों वो टीवी के किसी भी शो का हिस्सा नहीं है फिर भी इंस्टाग्राम द्वारा दर्शकों के बीच बनी रहती है|


जन्नत अब तक कई एक्टर्स के साथ काम कर चुकी है लेकिन इनकी जोड़ी सबसे ज़्यादा फैसल शेख के साथ पसंद की जाती हैं| कुछ समय पहले ये दोनो एल्बम सांग में साथ नज़र आए थे और यह सांग सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा वायरल हुआ था|


अब तक तो ये दोनो कपल के तौर पर एक साथ काम कर रहे थे लेकिन अब खबर आ रही है के इन दोनो के बीच दरार आ चुकी है|दरअसल पिछले कुछ समय से फैसल शेख विवादों के बीच फसे हुए है और उनके सोशल अकाउंट भी डिलीट कर दिए गए है|


फैसल को मुसीबत में देखते ही कई स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया और उनके समर्थन में खड़े रहे लेकिन जन्नत ने फैसल को सपोर्ट नहीं किया और ना ही उनका समर्थन किया जिसके बाद दोनो के बीच दरार आ चुकी है|और खबरों की माने तो दोनो अब के समय में एक दूसरे से बात भी नहीं कर रहे है|